मेरठ के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के रहने वाले युवक ने जेल में की आत्महत्या परिवार ने लगाया हत्या का आरोप ।।
BREAKING मेरठ

मेरठ के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के रहने वाले युवक ने जेल में की आत्महत्या परिवार ने लगाया हत्या का आरोप ।।

Spread the love

आपको बता दें थाना लिसाड़ी गेट क्षेत्र के लकी पुरा गली नंबर 21 के रहने वाले मृतक साजिद की पत्नी फरजाना का शव उसके घर में कमरे की छत से लटका हुआ मिला था फरजाना के परिवार वालों ने फरजाना के पति साजिद और सास आशिया पर हत्या का आरोप लगाकर थाना लिसाड़ी गेट में मुकदमा दर्ज कराया था जिसमें पुलिस ने कार्यवाही करते हुए हत्या के आरोपी पति साजिद और उसकी मां आशिया को जेल भेज दिया वहीं आज साजिद का शव जेल में उसी की शर्ट के बने फंदे से लटका हुआ मिला जैसे ही परिवार के लोगों को सूचना मिली तो साजिद की मौत के बाद परिवार के लोगों में कोहराम मच गया वहीं परिवार के लोग थाना लिसाड़ी गेट पहुंचे और और मृतक साजिद की हत्या का ससुराल वालों पर आरोप लगाया साजिद के भाई राशिद का आरोप है कि जेल में साजिद की हत्या की गई है क्योंकि साजिद कि ससुराल वालों की ओर से लगातार उसे जेल में जान से मरवाने की धमकियां मिल रही थी फिलहाल पुलिस ने श्याम को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *