मुजफ्फरनगर में देर रात तेज रफ्तार से आ रहे छोटे हाथी ने बाइक सवारों को रौंदा, तीन घायल ।।
मुजफ्फरनगर राष्ट्रीय

मुजफ्फरनगर में देर रात तेज रफ्तार से आ रहे छोटे हाथी ने बाइक सवारों को रौंदा, तीन घायल ।।

Spread the love

आपको बता दे की कल देर रात को मीरापुर ग्राम घटायान के निकट मार्ग पर तेज़ गति से आ रहे छोटा हाथी ने सामने से आ रहे बाइक सवार 2 युवकों को कुचल दिया, इसके साथ ही एक साइकिल सवार बुजुर्ग को भी चपेट में लिया। इस हादसे में तीनों गंभीर रुप से घायल हो गए। जिनको गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से दो को गंभीर हालत के चलते जिला अस्पताल रेफर कर दिया , सड़क हादसे घायल बजुर्ग ने बताया कि सामने से तेज़ गति से आ रहे छोटा हाथी गाड़ी ने अचानक रोड पर बाइक सवार युवकों को जोरदार टक्कर मारी, जिस कारण बाइक सवार दोनों युवक गाड़ी के पहिये के नीचे आ गए। युवकों के दोनों पैर टूट चुके थे वहीं बुजुर्ग भी गंभीर रुप से घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने एम्बुलेंस की मदद से तीनों घायलों को खतौली सीएचसी भर्ती कराया। जहां दोनों युवकों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। हादसे में घायल युवकों मनोज, व भूपिंन है ।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *