ब्राह्मण समाज ने दिया अमित शर्मा को समर्थन, कहा भाजपा हमेशा समाज का अपमान करती आई है
आज रोहटा रोड पर अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा द्वारा विराट समर्थन का आयोजन किया गया। समाज के पदाधिकारियों कैंट से बसपा प्रत्याशी अमित शर्मा का भव्य स्वागत किया। सर्वप्रथम मां सरस्वती व भगवान परशुरामजी का वंदन किया। उसके पश्चात बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त किया। ब्राह्मण महासभा के पदाधिकारियों ने विराट समर्थन देने का ऐलान किया।
ब्राह्मण महासभा पदाधिकारियों ने भाजपा सरकार के मंत्री संजीव बालियान द्वारा अपनी मर्यादा भूलने पर नाराजगी जताई गई। कहा गया कि जिस तरह वह पंडितवाद मुर्दाबाद के नारे लगे रहे हैं यह असहनीय है। ब्राह्मण समाज ने उनके मांफी न मांगने व पार्टी द्वारा इसे गंभीरता से न लिये जाने के कारण समाज ने भाजपा के बहिष्कार का फैसला किया है। भाजपा सरकार में ब्राह्मणों के अपमान का यह पहला मामला नहीं हैं। ब्राह्मणों को टारगेट कर उनका शोषण योगी सरकार कर रही है।

सभा में कहा गया कि कि अब लेकिन ब्राह्मण समाज जागरुक हो चुका है। समाज विधानसभा चुनाव में भाजपा का बहिष्कार करेगा।
मुख्य अतिथि के रुप में पहुंचे मेरठ कैंट से बसपा प्रत्याशी पंडित अमित शर्मा ने सभी का अभिवादन करते हुए कहा कि भाजपा हमेशा जाति और धर्म के नाम पर राजनीति रोटी सेंकती आई है लेकिन जनता अब इनकी मानसिकता को समझ चुकी है। आगामी चुनाव में जनता पूरी तरह से भाजपा को नकार रही है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में सर्व समाज उनके साथ है और पूर्ण बहुमत से उनकी सरकार बनने जा रही है। प्रदेश में बहन जी मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करने वाली हैं।
उन्होंने केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान पर निशाना साधते हुए कहा कि मंत्री जी अपनी मर्यादा को बोलकर जो पंडितवाद मुर्दाबाद के नारे लगा रहे थे, वही पंडित आगामी चुनाव में बीजेपी का बहिष्कार करेगी। उन्होंने कहा कि बीजेपी के नेताओं को गलतफहमी हो चुकी है क्योंकि वह सत्ता के नशे में चूर है उन्हें इस समय अच्छा या बुरा कुछ दिखाई नहीं दे रहा।

इस मौके पर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन यूनियन के अध्यक्ष व संयुक्त व्यापार संघ के उपाध्यक्ष औऱ गौरव शर्मा, सतीश कौशिक, सुभाष चंद त्यागी, सतीश शर्मा, विशाल शर्मा, अमित पण्डित, पप्पू शर्मा, महावीर शर्मा , आकाश पंडित, दिलबर पंडित,राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष पंडित डाँ वेद प्रकाश शर्मा , जिला अध्यक्ष मेरठ घनश्याम शर्मा, ओंकार शर्मा, ब्रहमपाल शर्मा, राजेन्द्र शर्मा जसड ,संजीव शर्मा प्रधान,अशोक शर्मा, विक्रांत गौड़, माधव गौड़, सुधीर कान्त शर्मा, चिनमय भारद्वाज ,संजीव शर्मा खडोली आदि मौजूद रहे।