फिर घने कोहरे की चपेट में राजधानी ।।
दिल्ली-एनसीआर

फिर घने कोहरे की चपेट में राजधानी ।।

Spread the love

नए साल पर मौसम की मनमानियां जारी हैं. पहले ठंड, फिर कोहरा, फिर बारिश, फिर धूप और फिर कोहरा. दिल्ली एक बार फिर घने कोहरे की चादर में लिपटी है. मंगलवार की सुबह दिल्ली में कोहरा छाए रहने से विजिबिलिटी कम हो गई. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. यहां आज का अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहेगा. बर्फ से ढके पश्चिमी हिमालय से सर्द हवाएं मैदानों की ओर चलने के साथ पारा और भी गिर सकता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *