पेट्रोल-डीजल के दाम में लगातार दूसरे दिन बढ़त, दिल्ली-नोएडा में 84 पार हुआ पेट्रोल ।।
खास खबर देश-विदेश

पेट्रोल-डीजल के दाम में लगातार दूसरे दिन बढ़त, दिल्ली-नोएडा में 84 पार हुआ पेट्रोल ।।

Spread the love

करीब एक महीने की राहत के बाद अब कंज्यूमर्स पर फिर से ईंधन की कीमतों की बढ़त का बोझ पड़ने लगा है. तेल कंपनियों ने गुरुवार को लगातार दूसरे दिन दाम बढ़ाये. दिल्ली में पेट्रोल 84 रुपये लीटर पार हो गया है.Indian Oil के मुताबिक राजधानी ​दिल्ली में गुरुवार को पेट्रोल प्रति लीटर 23 पैसे बढ़ कर 84.20 रुपये पर चला गया तो डीजल 26 पैसे महंगा होकर 74.38 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया. इसी तरह मुंबई में पेट्रोल 90.83 रुपये और डीजल 81.07 रुपये लीटर, कोलकाता में पेट्रोल 85.68 रुपये और डीजल 77.97 रुपये लीटर तथा चेन्नै में पेट्रोल 86.96 रुपये और डीजल 79.72 रुपये लीटर हो गया है. नोएडा में 84.06 पेट्रोल रुपये और डीजल 74.82 रुपये लीटर तथा लखनऊ में पेट्रोल 83.98 रुपये और डीजल रुपये 74.74 लीटर हो गया है ।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *