नगर निगम संग्राम में ओवैसी की पार्टी भी कूदी, बोले-भाजपा केवल AIMIM से डरती है
खास खबर

नगर निगम संग्राम में ओवैसी की पार्टी भी कूदी, बोले-भाजपा केवल AIMIM से डरती है

Spread the love

30 दिसम्बर को नगर निगम में हुए संग्राम में अन्य राजनीतिक दलों के बाद आज मुस्लिम वादी ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम भी कूद गई है। पार्टी के महानगर अध्यक्ष इमरान अंसारी व लोकसभा प्रभारी रहे मोहम्मद अनस ने आज मीडिया के सामने आकर कहा कि भाजपा इस विवाद को हिंदू मुस्लिम बनाने पर तुली हुई है। यदि  एआईएमआईएम पार्षद फजल करीम, आसिफ सैफी और मुस्लिम लीग के पार्षद रिजवान अंसारी पर भाजपा के दबाव में रिपोर्ट दर्ज की गई तो वे 24 में से 18 घंटे रोजा रखने वाले लोग हैं, डीएम व एसएसपी आफिस पर भूख हड़ताल शुरू कर देंगे। ओवैसी की पार्टी के मैदान में कूदते ही यह मामला हिंदू मुस्लिम की राजनीति पर आकर केंद्रित  हो गया है। इन लोगों का यह भी कहना है कि भाजपा केवल औवेसी की ही पार्टी से डरती है और इसलिये ही उनके पार्षदों को टारगेट किया जा रहा है। बता दें कि मेरठ नगर निगम में एआईएमआईएम के ग्यारह पार्षद हैं। 

https://youtu.be/8Ogiga3Nj1M

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *