मेरठ

गौ तस्कर बंजारा की सपंत्ति पर फिर चला बुलडोजर

Spread the love
  • अकबर व सलमान बंजारा बंग्लादेश तक करते थे गौ तस्कर
  • गौ तस्करी से दोनों भाइयों ने खड़ी कर ली थी करोड़ों की संपत्ति
  • हाल में ही तेरह दुकानों पर चला था बुलडोजर
  • सोमवार को बाजोट रोड पर गर्जा बुलडोजर

असम में उग्रवादी हमले में मारे गये दो लाख रुपये के ईनामी गौ तस्कर अकबर बंजारा की संपत्ति पर बुलिडोजर चलने का सिलसिला जारी है। बीते दिनों लिसाड़ी गेट के सौ फुटा रोड पर अकबर बंजारा की तेरह दुकानों को जमीदोज कर दिया गया था। ये दुकानें अवैध रूप से बनायी गई थी। आज एक बार फिर से बाजोट रोड पर बंजारा द्वारा बनाई गयी संपत्ति पर मेरठ विकास प्राधिकरण का बुलडोजर चला। बुलडोजर ने कई पक्के निर्माण को जमीदोज कर दिया।

https://www.youtube.com/watch?v=zj5OfOdG_eU

अकबर बंजारा व उसका भाई सलमान बंजारा बंग्लादेश तक गौ तस्करी के धंधे में लिप्त था। उस पर दो लाख रुपये का इनाम घोषित था। मेरठ में गिरफ्तारी के बाद असम पुलिस दोनों को ले गयी थी, रास्ते में उग्रवादी हमले में दोनों मारे गये थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *