करन पब्लिक स्कूल में मनाया गया क्रिसमस डे
मेरठ

करन पब्लिक स्कूल में मनाया गया क्रिसमस डे

Spread the love

मेरठ। करन पब्लिक स्कूल में क्रिसमस डे का आयोजन हर्षोल्लास से किया गया। इस मौके पर बच्चों ने नृत्य व नाटिकाओं की विशेष प्रस्तुति दी। सभी विद्यार्थियों अनवेशा,आदित्य, दिविशा,वेदांत, शौर्य,स्पर्श, हंसिका,मौलिक , कृतिका आदि ने सेंटा की वेश-भूषा में कैरल सांग गाकर सभी का मनोरंजन किया। कार्यक्रम का आयोजन स्कूल की एक्टिविटी इंचार्ज श्रीमती बीना शर्मा के संचालन में अन्य अध्यापिकाओं रुचि कपूर, निशा कौशिक, जाह्नवी, ममता सैनी,स्टेैफ़ी आदि द्वारा किया गया। स्कूल प्रबंधिका श्रीमती निर्मल सिंह ने सभी विद्यार्थियों तथा अध्यापिकाओं का उत्साह वर्धन किया। स्कूल प्रधानाचार्य उमेश शर्मा द्वारा सभी विद्यार्थियों को मिष्ठान तथा उपहार वितरित किए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *