मेरठ

कंधे से कंधा मिलाकर काम करने वाले कार्यकर्ताओं को अमित अग्रवाल ने कहा ” दिल से धन्यवाद”

Spread the love
118 Views

भाजपा के कैंट प्रत्याशी अमित अग्रवाल ने आज उन सभी कार्यकर्ताओं का दिल से आभार व्यक्त किया जिन्होंने विधानसभा चुनाव में उनके कंधे से कंधा मिलाकर काम किया। अमित अग्रवाल ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की बदौलत ही आज भारतीय जनता पार्टी इस मुकाम तक पहुंची है। विकास व कानून व्यवस्था को लेकर हुए मतदान में इन कार्यकर्ताओं की मेहनत ही जीत के रूप में रंग लायेगी।

इस धन्यवाद बैठक का आयोजन भारतीय जनता पार्टी मेरठ कैंट विधानसभा संचालन समिति द्वारा अतिथि बैंक्विट हॉल में किया गया था। छावनी मंडल एवं कंकरखेड़ा मंडल के कार्यकर्ताओं की इस धन्यवाद बैठक में कैंट भाजपा प्रत्याशी अमित अग्रवाल, चुनाव संयोजक पूर्व महापौर हरिकांत अहलूवालिया, क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष विजेंद्र अग्रवाल, महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल, मंत्री दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री संजीव गोयल सिक्का, छावनी परिषद सदस्य डॉ सतीश शर्मा, महानगर उपाध्यक्ष विवेक रस्तोगी, महानगर महामंत्री महेश बाली, पूर्व महानगर अध्यक्ष महेश सिंघल, महानगर मंत्री अंकित सिंघल, भारतीय जनता युवा मोर्चा अध्यक्ष अंकुर कुशवाह, पूर्व महानगर उपाध्यक्ष अजय गुप्ता, छावनी मण्डल अध्यक्ष विशाल कन्नौजिया व कंकर खेड़ा मण्डल अध्यक्ष अशोक सबलोक मुख्य तौर पर उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *