आगरा से मेरठ आ रही रोडवेज बस बनी आग का गोला, यात्रियों ने कूद कर बचाई जान
BREAKING मेरठ

आगरा से मेरठ आ रही रोडवेज बस बनी आग का गोला, यात्रियों ने कूद कर बचाई जान

Spread the love

 

मेरठ। शनिवार की रात्रि सोहराब बस डिपो की बस में अचानक ही आग लग गयी। आगरा से मेरठ आ रही रोडवेज बस यात्रियों से भरी हुई थी। एकाएक ही आग लगने से यात्रियों में भगदड़ मच गयी। चालक व परिचालक के साथ ही यात्रियों ने जलती बस से कूद कर अपनी जान बचायी। यह हादसा एनएच 334 पर खरखौदा थाना क्षेत्र के ग्राम फफूंडा के निकट हुआ। आग इतनी भीषण रही कि देखते ही देखते बस आग का गोला बन गयी और कुछ ही देर में वह राख में तब्दील हो गयी। आग का कारण फिलहाल शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *