मेरठ

सुपरटेक पामग्रीन में चुनाव की बिसात बिछी

Spread the love
  • एक पैनल ने केवल महिलाओं को चुनाव मैदान में उतारा
  • छह साल बाद अब कल होंगे आरडब्ल्यूए के चुनाव
  • अध्यक्ष पद पर कल्पना गोयल व रमन जौली का दावा
  • उपाध्यक्ष पद पर उर्वशी त्यागी व रवि नंदन गर्ग उतर
  • सचिव पद पर छाया गुप्ता व सुशील खेतरपाल ने ताल ठोकी
  • कोषाध्यक्ष पद पर जया आर्य व पुखराज सिंह होंगे आमने सामने 

मेरठ। शहर की प्रतिष्ठित सुपरटेक पाम ग्रीन रेजिडेंट वैलफेयर एसोसिएशन के चुनाव की बिसात बिछ चुकी है। सोसायटी पंजीकरण के दस साल बाद अब कल चुनाव होने जा रहे हैं। पुरानी आरडब्लू ए को कालातीत घोषित किया जा चुका है। सोसायटी के नागरिकों का यह आरोप आम हो चुका है कि पुरानी सोसायटी जिसे खुद सुपरटेक चला रहा है केवल धन उगाही का केंद्र बन गयी है। सुविधा उतनी नहीं दी जाती जितने पैसे प्रतिमाह चार्ज किये जा रहे हैं। वर्तमान में दो पैनल चुनाव मैदान में ताल ठोक रहे हैं। अध्यक्ष पद के लिये कल्पना गोयल व रमन जौली, उपाध्यक्ष पद के लिये उर्वशी त्यागी व रवि नंदन गर्ग,सचिव पद पर छाया गुप्ता व सुशील खेतरपाल जबकि कोषाध्यक्ष पद पर जया आऱ्य व पुखराज सिंह के बीच कल वोटों के लिये जोर आजमाइश होगी। वोट के लिये सेल डीड में पंजीकृत प्रथम फ्लैट स्वामी ही अपने फोटो पहचान पत्र के साथ वोट देगा। प्राक्सी वोट व पावर आफ अटार्नी द्वारा अधिकृत वोट मान्य नहीं है। किसी भी विवाद की स्थिति में रजिस्ट्रार द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक चुनाव अधिकारी का निर्णय ही अंतिम निर्णय होगा।

https://www.youtube.com/watch?v=dOokTF5Gexs&t=14s

इस चुनाव की एक विशेषता यह भी है कि एक पैनल ने पदाधिकारी के रूप में केवल महिलाओं को ही चुनाव मैदान में उतारा है। आज फर्स्ट बाइट की टीम ने कालोनी के वाशिंदों से लंबे अर्से बाद हो रहे चुनाव पर उनकी प्रतिक्रिया ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *