मेरठ

शिक्षिका ने थप्पड़ मारा तो पति ने हथौड़े व चाकू से मौत के घाट उतार दिया

Spread the love

मेरठ कंकरखेड़ा में बच्चे को पढ़ाई के लिये पीटना महिला के लिये भारी पड़ गया। बच्चे की पिटाई पर पति ने नाराजगी जताई तो महिला ने पति को थप्पड़ मार दिया। इससे गुस्साये पति ने महिला के पहले सिर व चेहरे पर  हथौड़े से प्रहार किया और फिर चाकू से गला काट डाला। इतना सब करने के बाद पति स्वयं ही थाने पहुंच गया और इस हत्याकांड की जानकारी दी। सूचना पाकर कंकरखेड़ा थाने में हड़कंप मच गया। मौके पर जाकर पुलिस ने देखा तो चारों तरफ खून बिखरा पड़ा था। महिला के सिर के साथ मुंह से खून आ रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। पुलिस छानबीन में सामने आया है कि हत्याकांड के पीछे कोरोना काल के कारण उत्पन्न आर्थिक तंगी का अवसाद था। मारी गयी महिला का नाम प्रतिमा था वह सरधना नानू गांव के प्राइमरी स्कूल में टीचर थी। करीब तेरह साल पहले नाथू सिंह वर्मा ने कंकरखेड़ा श्रद्धापुरी निवासी ओमप्रकाश की पुत्री प्रतिमा से लव मैरिज की थी। बताया यह भी जा रहा है कि बीती रात भी दोनों में शराब को लेकर झगड़ा हुआ था। नाथू सिंह प्रतिमा से 200 रूपये मांग रहा था. इसी को लेकर उनमें झगड़ा हुआ था।

विस्तार से देखिये 👇

https://www.youtube.com/watch?v=2l9VD7TAyzM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *