रालोद ने गाज़ियाबाद में फिर बदला अपना जिलाध्यक्ष , अजय प्रमुख को फिर अध्यक्ष पद की सौंपी जिम्मेदारी ।।
दिल्ली-एनसीआर देश-विदेश

रालोद ने गाज़ियाबाद में फिर बदला अपना जिलाध्यक्ष , अजय प्रमुख को फिर अध्यक्ष पद की सौंपी जिम्मेदारी ।।

59 Views

राष्ट्रीय लोकदल ने अपना जिलाध्यक्ष बदल दिया है। पार्टी ने अपने पुराने नेता अजय प्रमुख को जिले की कमान सौंपते हुए उन्हें जिलाध्यक्ष घोषित किया है। इससे पहले ओमपाल चौधरी पार्टी के जिलाध्यक्ष थे , नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अजय प्रमुख मुरादनगर विधानसभा से विधानसभा का चुनाव भी लड़ चुके हैं। पहले भी वह लोकदल के जिलाध्यक्ष रह चुके हैं। अजय प्रमुख ने कहा कि मैं पार्टी के सभी कार्यों पर खरा उतरूंगा। हम किसान आंदोलन में किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे और आंदोलन को हर हाल में सफल करेंगे ।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *