बॉलीवुड के ड्रग्स कनेक्शन की पड़ताल कर रही नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की टीम पर रविवार को हमला हुआ. मुंबई के गोरेगांव में एनसीबी के जोनल डायरेक्टर आईआरएस समीर वानखेड़े और उनकी पांच सदस्यीय टीम पर ड्रग पैडलर्स और बदमाशों ने हमला बोल दिया. इस दौरान दो अफसरों को चोटें आई हैं.एनसीबी का कहना है कि समीर वानखेड़े की अगुवाई में एनसीबी की टीम छापेमारी करने गई थी. इस दौरान ड्रग पैडलर के साथ करीब 60 लोग इकट्ठा हो गए और एनसीबी की टीम पर हमला बोल दिया. इस दौरान दो अफसरों को चोटें आई. मुंबई पुलिस ने पूरी स्थिति को संभाला और ड्रग पैडलर को गिरफ्तार कर लिया । ड्रग पैडलर का नाम कैरी मैनडिस बताया जा रहा है. मुंबई पुलिस ने आईपीसी की धारा 353 तक कैरी मैनडिस और उसके तीन साथियों को गिरफ्तार किया है. कैरी पर वेस्टर्न मुंबई में एलएसडी सप्लाई करने का आरोप है. एनसीबी को उसके पास से एलएसडी मिला है. कैरी के अलावा दो और लोगों को हिरासत में लिया गया है । आपको बता दें कि एनसीबी ने कॉमेडियन भारती सिंह को शनिवार को गांजा लेने के आरोप में गिरफ्तार किया था, जबकि देर रात उनके पति हर्ष लिम्बचिया को भी अरेस्ट कर लिया गया. इससे पहले बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन रामपाल, उनकी लिव इन पार्टनर से एनसीबी ने पूछताछ की थी । फिलहाल, ड्रग्स मामले में एनसीबी का शिकंजा बॉलीवुड और टीवी जगत पर कसता जा रहा है. सुशांत सिंह राजपूत की मौत की जांच के दौरान सामने आए इस ड्रग्स एंगल में सबसे पहले रिया चक्रवर्ती फंसीं. रिया चक्रवर्ती के बाद कई बॉलीवुड और टीवी सितारों का नाम एक बाद एक आता गया ।।
Recent Posts
दिल्ली में लोकतंत्र शर्मसार! हक मांगने वाले
Spread the love न्यूज डेस्क: दिल्ली की सड़कों पर कल जो तस्वीरें सामने आईं, उन्होंने लोकतंत्र
- July 21, 2026
- 10 Min Read
मेरठ के सुपरटेक स्पोर्ट्स सिटी की लिफ्ट
Spread the love मेरठ: मेरठ के मोदीपुरम स्थित सुपरटेक स्पोर्ट्स सिटी सोसाइटी के एफ-1 टॉवर में
- July 15, 2026
- 10 Min Read
साली की शादी में शराब पीने पर
Spread the love मेरठ: मेरठ के किठौर थाना क्षेत्र के गोविंदपुर-शकरपुर गांव में एक दिल दहला
- July 11, 2026
- 10 Min Read
Categories
- adv
- BREAKING
- crime
- First Byte Web
- health
- lifestyle
- Uncategorized
- अयोध्या
- आगरा
- इटावा
- उत्तर प्रदेश
- उत्तराखंड
- ऋषिकेश
- कानपुर
- खास खबर
- चंडीगढ़
- जम्मू कश्मीर
- टेक्नोलॉजी
- ट्विटर/x
- दिल्ली-एनसीआर
- देश-विदेश
- देहरादून
- नोएडा
- पंजाब
- पौड़ी
- प्रयागराज
- बागपत
- बिजनेस
- बिजनौर
- मथुरा
- मनोरंजन
- महाराष्ट्र
- मुख्य ख़बर
- मुजफ्फरनगर
- मुंबई
- मेरठ
- मेरठ आस-पास
- राजस्थान
- राष्ट्रीय
- लखनऊ
- लुधियाना
- सहारनपुर
- स्पोर्ट्स
- हरिद्वार
- हरियाणा


