भाजपा के गढ़ में बसपा प्रत्याशी अमित शर्मा का भव्य स्वागत,व्यापारियों ने लिया हाथों हाथ
- कैंट विधानसभा क्षेत्र में मिल रहा है भरपूर समर्थन
- बसपा की परम्परागत वोटों के अलावा व्यापारी वर्ग भी साथ
- ट्रांसपोर्टर एसोसिएशन के अध्यक्ष हैं गौरव शर्मा
- बतौर उपाध्यक्ष संयुक्त व्यापार संघ राजनीति में सक्रिय
- चुनाव कार्यालय पर उमड़ी भीड़, सभी वर्गों का समर्थन
मेरठ कैंट विधानसभा सीट के लिये बसपा प्रत्याशी अमित शर्मा ने जनसंपर्क अभियान में पूरी ताकत लगा दी है। इस अभियान में अब अमित शर्मा के भाई गौरव शर्मा भी मैदान में कूद गये हैं। गौरव शर्मा मेरठ ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन यूनियन के अध्यक्ष और संयुक्त व्यापार संघ के उपाध्यक्ष भी हैं। दोनों भाइयोंं के एक साथ मैदान में आने का असर साफ नजर आने लगा है। लोगों का भरपूर समर्थन उन्हें मिल रहा है। सदर बाजार में व्यापारियों ने दोनों भाइयों को हाथों हाथ लिया। फर्स्ट बाइट टीवी की टीम ने जनसंपर्क अभियान के कई लम्हों को अपने कैमरे में कैद किया है।





