बहादुरगढ़ में तीन महिला आंदोलनकारियों को ट्रक ने कुचला
दिल्ली-एनसीआर

बहादुरगढ़ में तीन महिला आंदोलनकारियों को ट्रक ने कुचला

Spread the love

 

  • टैंपों के इंतजार में डिवाइडर पर बैठी थी महिलाएं
  • दो ने मौके पर ही दम तोड़ा, एक ने अस्पताल में
  • तीन अन्य महिलाओं की हालात भी बेहद गंभीर
  • ट्रक चालक हुआ मौके से फरार

हरियाणा के बहादुरगढ़ में तेज रफ्तार एक ट्रक ने आंदोलनकारी महिला किसानों को कुचल दिया। इससे तीन लोगों की मौत हो गई है। महिलाएं सड़क के बीच डिवाइडर पर बैठकर घर जाने के लिए ऑटो का इंतजार रही थीं, तभी एक तेज रफ्तार ट्रक डिवाइडर पर चढ़ गया और ये भीषण हादसा हो गया।

इस हादसे में मरने वाली तीनों महिलाएं बुजुर्ग थीं। तीनों में से दो महिलाओं ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि एक महिला ने अस्पताल में इलाज के दौरान आखिरी सांसें लीं। हादसे में तीन अन्य महिलाएं भी घायल हुई हैं, जिनकी हालत बेहद गंभीर है। यह घटना झज्जर रोड पर फ्लाईओवर के नीचे हुई है। ट्रक चालक मौके से फरार हो गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *