मेरठ

बसपा के पंजाबी नेता सुनील भराला ने अमित अग्रवाल के समर्थन में भाजपा का दामन थामा

Spread the love
  • कैंट विधानसभा क्षेत्र पर भाजपा का बड़ा दांव
  • रमेश ढींगरा पहले ही अमित के समर्थन थाम चुके भगवा
  • सुनील वाधवा का कैंट में हैं अच्छा खासा दबदबा
  • छावनी परिषद के उपाध्यक्ष रह चुके हैं सुनील वाधवा 
  • प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव ने थमाया भगवा 

भाजपा ने मेरठ कैंट विधानसभा सीट पर आज बड़ा दांव चल दिया। कई बार से बसपा प्रत्याशी रह कर खासे वोट बटोरने वाले छावनी परिषद के पूर्व चेयरमैन सुनील वाधवा को पार्टी का झंडा थमा दिया। मौका चुना कैंट प्रत्याशी अमित अग्रवाल के चुनाव प्रचार का और स्थान चुना अमित अग्रवाल का घर। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव ने सुनील वाधवा को पार्टी  की सदस्यता ग्रहण करा दी। पंजाबी नेता रमेश ढींगरा के बाद सुनील वाधवा के भी भाजपा में शामिल होने का कैंट प्रत्याशी अमित अग्रवाल को सीधा लाभ मिलता दिखाई दे रहा है। 

विस्तार से देखिये -👇

https://www.youtube.com/watch?v=UwXvPfv4AvM&t=2s

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *