Uncategorized

जो संन्यासी को मठ भेज रहे थे, उन पर अब योगी का लठ बजेगा- अर्पणा यादव

Spread the love

बुलडोजर के साथ ही मठ और लट्ठ इस विधानसभा चुनाव में खूब मुद्दा बना। जिधर देखो इसी की चर्चा हो रही थी। अब सपा नेता मुलायम सिंह की छोटी बहू व चुनाव से पूर्व भाजपा में आयी अर्पणा यादव ने मठ और लट्ठ का बखूबी गठजोड़ दिखाते हुए विपक्ष पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि जब वह भाजपा में शामिल हुई थी, लोगों ने कहा था कि संन्यासी को मठ भेजने की तैयारी करनी है। जिन लोगों ने यह बात कही थी अब यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उन सब पर लट्ठ बजाने का काम करेंगे।

आपको याद दिला दें कि सपा के तमाम बड़े नेताओं ने चुनावी सभाओं में योगी आदित्यनाथ को हार के बाद मठ भेजने की बात कही थी। इतना ही नहीं, उनका एयर टिकट भी गोरखपुर का कर सोशल मीडिया पर वायरल किया था। अब एक बार फिर से योगी आदित्यनाथ ने यूपी की सत्ता में दमदार तरीके से वापसी की है। इस बीच,यूपी के औरैया में एक सभा को संबोधित करते हुए अर्पणा यादव ने कहा कि जिन्होंने कहा था कि संन्यासी को मठ भेजने की तैयारी है, अब उन लोगों पर लठ बजाने का काम होगा।

https://twitter.com/AHindinews/status/1515186300437286913

औरैया के बिधूना में अपर्णा यादव ने कहा अकसर मुझसे पूछा जाता है कि वह भाजपा में क्यों शामिल हुई तो बता दूं कि जब तक उनके शरीर में जान है, खून का एक कतरा भी बह रहा है। ये अपर्णा यादव का प्रण है-संकल्प है। वह आपके लिए आह्वान करती हैं कि बिधूना क्षेत्र के लोग भाजपा में शामिल हों क्योंकि यह राष्ट्रवादी पार्टी है। वह बिधूना की भी बहू हैं। बहू ने अपना परिवार नहीं छोड़ा। हां, राष्ट्रवाद के लिए पार्टी छोड़ दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *