देश में बढ़ते कोरोना वायरस मामलों के बीच जहां लोगों को कोरोना वैक्सीन का बेसब्री से इंतजार है. वहीं, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सचिव ने मंगलवार को कहा कि सरकार का कोविड-19 वैक्सीन सभी व्यक्ति को देने का कोई इरादा नहीं है. अब मंत्रालय के इस बयान पर दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि यह केंद्र सरकार की नीति है, वे ही बता सकते हैं. लेकिन हमारा मानना है कि अगर वैक्सीन सफल होती है, तो सबको दी जानी चाहिए । हम फिर से कह रहे हैं कि अगर दिल्ली को केंद्र सरकार वैक्सीन देती है, तो हम तीन-चार हफ्ते में पूरी दिल्ली को लगा देंगे, केंद्र सरकार को सबको वैक्सीन देनी चाहिए. सरकार ने कुछ और कहा सचिव ने कुछ और कहा किसकी बात मानेंगे । बता दें कि स्वास्थ्य मंत्रालय के सचिव का ये बयान सरकार की वैक्सीनेशन पॉलिसी की तरफ इशारा कर रहा है. बयान से पहले तक लोगों को लग रहा था कि सरकार सभी लोगों को टीकाकरण अभियान में शामिल करेगी. मंगलवार को स्वास्थ्य मंत्रालय के सचिव राजेश भूषण ने साफ तौर पर कहा कि पूरे देश के टीकाकरण की बात सरकार ने कभी कही ही नहीं थी । दिल्ली में बढ़ते कोरोना मामलों पर सत्येंद्र जैन ने कहा कि दिल्ली में 4006 कोरोना के पॉजिटिव केस थे. पॉजिटिविटी रेट जो 7 नवंबर को 15 फीसदी से ज्यादा थी, वो कल 7 फीसदी से भी नीचे आ गई है. काफी तेजी से संक्रमण की दर कम हो रही है. यह संतोष का विषय है और ऐसा लगता है कि अगले कुछ दिनों में यह 5 फीसदी से भी नीचे पहुंच जाएगी ।।
Recent Posts
हिंद मजदूर किसान समिति ने शहीद चंद्रशेखर
Spread the love शहीद शिरोमणि चंद्रशेखर आज़ाद के बलिदान दिवस पर हिन्द मजदूर किसान समिति के
- February 28, 2026
- 10 Min Read
बेगमपुल बना कॉरिडोर का सबसे व्यस्त स्टेशन,एक
Spread the love दिल्ली–गाजियाबाद–मेरठ नमो भारत कॉरिडोर ने सोमवार, 23 फरवरी को अपने इतिहास की सबसे
- February 24, 2026
- 10 Min Read
Categories
- adv
- BREAKING
- crime
- First Byte Web
- health
- lifestyle
- Uncategorized
- अयोध्या
- आगरा
- इटावा
- उत्तर प्रदेश
- उत्तराखंड
- ऋषिकेश
- कानपुर
- खास खबर
- चंडीगढ़
- जम्मू कश्मीर
- टेक्नोलॉजी
- ट्विटर/x
- दिल्ली-एनसीआर
- देश-विदेश
- देहरादून
- नोएडा
- पंजाब
- पौड़ी
- प्रयागराज
- बागपत
- बिजनेस
- बिजनौर
- मथुरा
- मनोरंजन
- महाराष्ट्र
- मुख्य ख़बर
- मुजफ्फरनगर
- मुंबई
- मेरठ
- मेरठ आस-पास
- राजस्थान
- राष्ट्रीय
- लखनऊ
- लुधियाना
- सहारनपुर
- स्पोर्ट्स
- हरिद्वार
- हरियाणा

