अमृतपाल गीदड़ों की तरफ छुप कर भागा-रवनीत सिंह
पंजाब

अमृतपाल गीदड़ों की तरफ छुप कर भागा-रवनीत सिंह

Spread the love

अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी के बाद कांग्रेसी सांसद रवनीत सिंह  बिट्टू ने अमृतपाल पर बड़ा हमला बोला है। रवनीत ने कहा कि वह सिर्फ युवाओं को बहलाकर मरवाने यहां आया था। पुलिस से बचकर अमृतपाल गीदड़ों की तरह भागा है।

पंजाब के लुधियाना से कांग्रेसी सांसद रवनीत सिंह बिट्‌टू ने कहा कि अमृतपाल ने बाणे को धब्बा लगाया है। लोगों को सिखी का उपदेश देने वाला आज गीदड़ों की तरह पुलिस के सामने भागा। अमृतपाल ने साबित कर दिया कि वह सिर्फ युवाओं को बहलाकर मरवाने आया था। खेतों में भाग कर अमृतपाल और उसके साथियों ने सिखों की बहादुरी को कलंकित किया है। अमृतपाल सिंह भगौड़ा है, जो पुलिस के सामने भाग रहा है।

कांग्रेसी सांसद ने कहा कि गली-गली पुलिस अमृतपाल के पीछे घूमी और वह छिपता रहा। युवाओं को हथियार उठा खालिस्तान के लिए कुर्बानी देने के उपदेश देता था आज खुद भाग कर जान बचा रहा है। बता दें कि अमृत पाल की गिरफ्तारी के बाद पंजाब सरकार ने एहतियातन राज्य में मोबाइल इंटरनेट सेवा अगले चौबीस घंटे के बाद बंद कर दी हैं। राज्य में सुरक्षा व्यवस्था को और दुरूस्त कर दिया गया है। दरअसल, अमृतपाल की गिरफ्तारी के विरोध में बड़ी संख्या में निरंग नंगी तलवारें लेकर सड़क पर उतर आये हैं।

2 Comments

  • Your point of view caught my eye and was very interesting. Thanks. I have a question for you.

  • I don’t think the title of your article matches the content lol. Just kidding, mainly because I had some doubts after reading the article.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *