अमित अग्रवाल का शोभापुर व पावटी गांव में जोरदार स्वागत, पगड़ी बांध बनाया मुखिया
आज भाजपा कैंट विधानसभा प्रत्याक्षी अमित अग्रवाल ने मुल्तान नगर मंडल के शोभापुर गांव व पावटी गांव में जनसंपर्क किया। इस मौके पर जगह जगह उनका भव्य स्वागत किया गया। उन्हें ससम्मान पगड़ी व नोटो की माला पहनाई गई।
मदन गौतम के निवास पर स्वागत कार्यक्रम में क्षेत्रीय लोगों द्वारा पगड़ी पहनाकर स्वागत किया गया। यहां मुख्य रूप से पूर्व महानगर अध्यक्ष भाजपा चरण सिंह लिसाड़ी, महानगर अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा विनय विरालिया जाटव ,महामंत्री रविकांत बेनीवाल, मण्डल अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा रवि गोलाबढ़ ,रामकिशन राणा, सुंदरलाल मास्टर ,महेंद्रसिंह ,सुभाष ,मांगेराम ,मूलचंद, जयभगवान, वरुण सूद , जितेंद्र शर्मा, मनवीर गुप्ता , अरुण गर्ग , पुष्कर गुप्ता , ललित शर्मा , अमित चपराना, राजीव सिंघल आदि लोग उपस्थित रहे।

पावटी गांव व पठानपुरा गांव में जनसंपर्क के दौरान अमित अग्रवाल के साथ चरण सिंह लिसाड़ी, मंडल अध्यक्ष अमित तोमर,पार्षद मनोज सैनी, अजय सैनी, विजय जाटव, विपुल राणा, शिवम सैनी, सूरत सिंह, वरुण शर्मा ,शंकर, मास्टरजी, सतीश पावटी, अरुण पावटी,गोपाल, विक्रम गुज्जर आदि लोग उपस्थित रहे।