अड़ानी ग्रुप की मुश्किल बढ़ी, अब फोर्ब्स ने किया यह गंभीर खुलासा
- 240 मिलियन डॉलर के स्टेक को गिरवी रखकर लिया लोन
- गौतम अडानी के भाई विनोद दुबई में रहकर चलाते हैं कंपनियां
- विनोद अड़ानी पर फर्जी कंपनियां चलाने के गंभीर आरोप
अडानी ग्रुप की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। ऐसा अमेरिकी रिसर्च फर्म हिंडनबर्ग की रिपोर्ट आने के बाद से हुआ है। रिपोर्ट के बाद ग्रुप की कंपनियों के शेयर में भारी कमी के साथ ही गौतम अडानी की नेटवर्थ में भी खासी गिरावट आई है। अब फोर्ब्स ने एक और खुलासा कर ग्रुप की मुश्किलें और बढ़ा दी है।
दरअसल, पिछले कुछ समय से गौतम अड़ानी की नेटवर्थ में बेहद तेजी से उछाल आ रहा था। दुनिया के अमीरों की सूची में तीसरे स्थान पर आ गये गौतम अडानी इस रिपोर्ट के बाद सीदे टाप 20 की लिस्ट से बाहर हो गये हैं। अडानी ग्रुप की कंपनियों पर लगे आरोपों पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई चल रही है। उधर, अब फेमस बिजनेस मैगजीन फोर्ब्स ने गौतम अडानी के भाई विनोद अडानी के बारे में खुलासा किया है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि ग्रुप ने रूस की एक बैंक से लोन लेने के लिए प्रमोटर की हिस्सेदारी को गिरवी रखा है। विनोद अडानी द्वारा नियंत्रित एक प्राइवेट कंपनी की सिंगापुर यूनिट ने रूसी बैंक से कर्ज के लिए अडानी के प्रमोटर के 240 मिलियन डॉलर के स्टेक को गिरवी रखा है। फोर्ब्स की इस रिपोर्ट को हिंडनबर्ग ने भी ट्वीट किया है।
फोर्ब्स की रिपोर्ट में कहा गया है कि गौतम अडानी के भाई विनोद अडानी एक प्रवासी भारतीय हैं। वह लंबे समय से अडानी ग्रुप से जुड़ी ऑफशोर कंपनियों को दुबई में रह कर संभालते हैं। वह वहां सिंगापुर और जकार्ता में चल रहे अडानी ग्रुप की व्यापारिक मसलों का प्रबंधन करते हैं। बता दें कि
हिंडनबर्ग की रिपोर्ट में भी विनोद अडानी का जिक्र है। हिंडनबर्ग ने कहा है कि विनोद अडानी कई फर्जी कंपनियां संचालित करते हैं। उनकी कंपनियों का पता, उसके काम और उसमें काम करने वाले लोगों के बारे में जानकारी अस्पष्ट है।
follow us on facebook https://www.facebook.com/groups/480505783445020
follow us on twitter https://twitter.com/home
follow us on you tube https://www.youtube.com/channel/UCQAvrXttAEoWXP6-4ATSxDQ
follow us on website https://firstbytetv.com/


4 Comments
I don’t think the title of your article matches the content lol. Just kidding, mainly because I had some doubts after reading the article.
I don’t think the title of your article matches the content lol. Just kidding, mainly because I had some doubts after reading the article. binance
Thank you for your sharing. I am worried that I lack creative ideas. It is your article that makes me full of hope. Thank you. But, I have a question, can you help me?
Thank you for your sharing. I am worried that I lack creative ideas. It is your article that makes me full of hope. Thank you. But, I have a question, can you help me?